कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को हाईजैक कर उड़ाने की धमकी

समृद्धि न्यूज। कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार दोपहर में हाईजैक करने और बम की धमकी मिली। इसके तुरंत बाद फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है। इस फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एसवीपीआईए पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। देशभर में आए दिन इस तरह के मामले सामने आते ही रहते हैं, जब विमान या फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जाती है। टिशू पेपर मिलने के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *