नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शैतान पुत्र सोनेलाल राठौर काम पर गया था। शाम को काम से लौटने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। युवक की पत्नी ने उसे फांसी पर लटका देखा तो वह चिल्लाने लगी। घर पर मौजूद अन्य सदस्यों ने युवक को नीचे उतारा और तुरंत नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। नर्सिंग होम में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। जहां शोक का माहौल छा गया।
मजदूर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
