आगरा: आगरा कालेज के केमिस्ट्री के सीनियर प्रोफेसर डॉ.विपिन कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नामित किया गया है। बताते चलें कि लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय कायमगंज में उनके भाई डॉ. विनय कुमार सिंह प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। प्राचार्य के भाई को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य नामित किए जाने पर एलवाई डिग्री कॉलेज कायमगंज में हर्ष और उल्लास का माहौल है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने भी उन्हें शुभकामनाएं देकर हर्ष जताया।
