सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

समृद्धि न्यूज। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। जिससे वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित रहे, जो राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नई जिम्मेदारी के साथ ही उनके नाम नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है, वो राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। सुनेत्रा को एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ (वक्फ) विभाग मिले हैं। प्लानिंग और फाइनेंस विभाग, जो पहले अजित पवार के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं। इससे पहले पार्टी नेताओं ने सुनेत्रा पवार को अपना नेता चुना और सुनेत्रा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को सौंपा। सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना किया था, इसके बाद राज्यसभा के लिए चुनी गईं। प्रधानमंत्री ने कहा, सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और स्वर्गीय अजितदादा पवार के विजन को पूरा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *