कारनामा! दुबई में बनेगी दुनिया की पहली सोने से बनी सडक़

समृद्धि न्यूज। महंगाई के इस दौर में दुबई ने दुनिया का सबसे अनोखा कारनामा करने का फैसला किया है। डेरा इलाके में जल्द ही दुनिया की पहली सोने की सडक़ तैयार होगी। द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के तहत यहां 1,000 से ज्यादा दुकानें और लग्जरी होटल बनेंगे। इस प्रोजेक्ट में तनिष्क और मालाबार जैसे बड़े भारतीय ब्रांड्स भी अपनी चमक बिखेरेंगे। दुबई दुनिया की पहली सोने से बनी सडक़ पद द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट बनाने की योजना बना रहा है। यह परियोजना दुबई को सोने और आभूषण व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के उद्देश्य से डेरा इलाके में शुरू की जाएगी। इसमें 1,000 से अधिक खुदरा दुकानें और छह होटल शामिल होंगे, जिसमें भारतीय खुदरा विक्रेता जैसे मालाबार गोल्ड और तनिष्क भी होंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, दुबई में तैयार होने वाली यह सडक़ अपनी तरह की दुनिया में इकलौती होगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य दुबई को सोने और ज्वैलरी के कारोबार में विश्व का सबसे बड़ा केंद्र बनाना है।

इस शानदार योजना की घोषणा प्रॉपर्टी डेवलपर इथरा दुबई द्वारा की गई है, इस गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में केवल सोने की ही चमक नहीं होगी, बल्कि यह एक विशाल कमर्शियल हब बनेगा। यहां ज्वेलरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल कैटेगरी की 1,000 से ज्यादा रिटेल दुकानें होंगी। यह जगह पर्यटकों, खरीदारों और प्रोफेशनल्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की जा रही है। गोल्ड स्ट्रीट की घोषणा प्रॉपर्टी डेवलपर इथरा दुबई द्वारा दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के ऑफिशियल लॉन्च के हिस्से के तौर पर की गई। इसमें भारतीय ब्रांड्स जैसे जवहारा ज्वेलरी, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अल रोमाइजन और तनिष्क ज्वेलरी शामिल होंगे, और जोयलुक्कास ने 24,000 स्क्वायर फुट के अपने सबसे बड़े फ्लैगशिप स्टोर की योजना की घोषणा की है, जो मिडिल ईस्ट में उसका सबसे बड़ा स्टोर होगा। यहां पर छह होटल में 1,000 से ज्यादा गेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय मेहमानों, खरीदारों और ट्रेड पार्टनर्स को आसानी से आने जाने की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *