इटावा-बरेली हाईवे पर खाली प्लाट में मिला नवजात का शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे के पास एक खाली प्लॉट में रविवार सुबह एक नवजात का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
यह घटना मसेनी चौराहे के निकट हुई। जहां हाईवे से सटा एक खाली प्लॉट है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नवजात लगभग 9 माह का था और पुरुष था। ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे का जन्म रविवार को ही हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहगढ़ कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि नवजात का शव मिला है और मामले की जांच की जा रही है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मिला दूसरा नवजात शव है। इससे पहले शनिवार को भी इसी क्षेत्र में एक नवजात का शव बरामद हुआ था। उस मामले में भी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया था और बाद में अंतिम संस्कार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *