मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने पशु चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की नकदी, अवैध हथियार तथा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ कल्लू पुत्र राम सिंह और नरेंद्र उर्फ कल्लू उर्फ लंबे पुत्र अखिलेश के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम गणेशपुर गढिय़ा थाना मोहम्मदाबाद के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जनवरी माह में थाना क्षेत्र के ग्राम कुशैली और दुर्गुपुर से भैंस व पडिय़ा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी किए गए पशुओं को बेंचकर मिली रकम को उन्होंने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3850 रुपये नकद, दो अवैध देशी तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दिनेश उर्फ कल्लू के खिलाफ पहले से डकैती, आम्र्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट और चोरी सहित लगभग नौ मामले दर्ज हैं। इसी तरह नरेंद्र उर्फ लंबे पर भी आम्र्स एक्ट, आईपीसी और गैंगेस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो पशु चोर असलाह सहित गिरफ्तार
