भूखों की सहारा बनी परमार्थ संस्थान की फूड वैन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। परमार्थ संस्थान द्वारा गरीब व असहाय लोगों के लिए फूड वैन चलायी गयी। जिसका शुभारंभ छह महीने पूर्व जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया था। परमार्थ संस्थान का उद्देश्य है कि कोई भूखा न सोये। उनकी टीम में कई सदस्यों को जोड़ा गया। जो निस्वार्थ सेवा भाव से पिछले छह महीने से मेहनत कर रहे हैं और हर सम्भव सहयोग कर प्रतिदिन लगभग तीन सौ से पांच सौ लोगों को नि:शुल्क भोजन करवाते हैं। महती योजना को अंजाम देने के लिए परमार्थ संस्थान फर्रुखाबाद टीम के जुझारु जांबाज सदस्य लगनशील होकर कार्य कर रहे हैं। संस्था के सलाहकार विद्यानंद आर्य, मोहन अग्रवाल, लक्ष्मन सिंह, श्यामबाबू, नरेश साध, रबिन शाह साध, अंकित साध, योगेंद्र प्रकाश, सनी साध आदि लोगों की मेहनत से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। अभी तक लगभग ५० हजार थाली भोजन वितरित किया जा चुका है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में परमार्थ संस्थान द्वारा केशवभान साध की अगुवाई में टीम काम कर रही है। बीते कई माह पूर्व साधान चौकी में जरुरतमंदों को कंबल, शाल व गर्म कपड़े एवं जैकेट वितरित की गयी थीं। साथ ही मेला रामनगरिया में जरुरतमंदों को भोजन व गर्म कपड़े वितरित किये गये। इस फूड वैन का शुभारंभ ०८ जनवरी को मेला रामनगरिया में जिलाधिकारी द्वारा किया गया था। परमार्थ संस्थान द्वारा नि:शुल्क भोजन कराया जाता है। जिसमें दाल, चावल, कढ़ी, सब्जी, रोटी, मिठाई आदि नार्मल भोजन जो पूर्ण रुप से शुद्ध है। जिसे संस्था प्रतिदिन वितरित करती है। यह कार्य सभी के सहयोग से इसी प्रकार आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *