रखा बालिका इंटर कालेज में अभिभावक व अध्यापक संघ की बैठक में नवीन कमेटी घोषित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में अभिभावक-अध्यापक संघ की सत्र २०२३-२४ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठक में अध्यक्ष शीतल को चुना गया। उपाध्यक्ष पदेन प्रधानाचार्य डॉ0 नीतू मसीह चुनी गयीं। मंत्री पद की जिम्मेदारी प्रीती मसीह को सौंपी गयी। उप मंत्री रामसरन बनाये गये। कोषाध्यक्ष का कार्य शोभा मौरगन को दिया गया। कमेटी में सदस्य संतोषी, अरविंद सुरेंद्र पाल सिंह, सुदामा, शिरीन यूनस, सुलोचना, रीना को बनाया गया। अध्यापक सदस्य रचना हिल व नीलम बनीं। प्रबंध समिति सदस्य ममता पोर्शिया पौल को बनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ0 नीतू मसीह ने कमेटी गठित होने पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *