प्रदेश के 18 जिलों संवेदनशील घोषित

प्रयागराज, समृद्धि न्यूज़। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से बड़ी ख़बर है। प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया।

सामूहिक नकल, पेपर लीक और कानून व्यवस्था के आधार पर 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है.

जिसमें:

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोण्डा को संवेदनशील घोषित किया गया।

संवेदनशील घोषित जनपदों में बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। सभी जिलों के डीएम को परीक्षा के लिए अनिवार्य बैठक कर नकलविहीन परीक्षा की समीक्षा कराए जाने का भी निर्देश दिए है।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *