उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर सुबह यात्रियो से भरी बस और सुअरों से लदे ट्रक की टक्कर हो गयी। जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। वही आधा दर्जन सुअरों की मौत हो गयी है। बस जयपुर से वाराणसी जा रही थी। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। वही ट्रक मथुरा से गुवाहाटी जा रहा था और उसमें करीब 100 सूअर लदे थे। टक्कर के बाद लगभग एक दर्जन सूअरों की मौत हो गई। मृत जानवर सड़क पर दूर तक फैल गए , जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बस के शीशे तोड़े गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया , जबकि चार से पांच लोगों को चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया। औरास पुलिस ने बस में सवार बाकी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर भेजने की व्यवस्था की। टक्कर के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और घटना की जांच की जा रही है।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल, एक गंभीर
