समृद्धि न्यूज। उत्तराखंड सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को खत्म करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। अल्पसंख्यक मंत्रालय के विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर ढाकाटे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान मदरसा बोर्ड को खत्म करने के फैसले की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदरसा बोर्ड को समाप्त करने के सरकार के पूर्व निर्णय के बाद प्राधिकरण के गठन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण अब अल्पसंख्यक बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की प्रकृति तय करेगा और पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देगा। सभी अल्पसंख्यक संस्थानों को उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा खत्म
