पीडीए महापंचायत में सपा की सराकर बनाने की कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

 रसीदपुर गांव को गोद लेकर करायेंगे चहुंमुखी विकास-डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव
कमजोर वर्ग के छात्रों को नि:शुल्क शिक्षित करने का काम किया जायेगा
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूर्व प्रधान अजय राज यादव की थपथाई पीठ
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड क्षेत्र के गांव मई रसीदपुर में आयोजित पीडीए की महापंचायत में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार को नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर में पीडीए महापंचायत का आयोजन पूर्व प्रधान अजय राज यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र सिंह डब्बल ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। वहीं लोहियावाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने की बात कही और कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम किया जाएगा। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने ब्लॉक प्रमुख कोटे से कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि अभी कार्यकाल समापन की ओर है, लेकिन फिर भी एक सडक़ और बनवा देंगे। यदि आप लोगों ने आगे भी साथ दिया, तो आने वाले समय में 40 सडक़ें बनाने का काम डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव करेंगे। उन्होंने पूर्व प्रधान अजय राज यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनका पीडीए का कार्यक्रम सफल रहा। इस अवसर पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने रसीदपुर गांव को गोद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें विकास कराना अब मेरी जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव डॉ0 सुभाष पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ0 नवरंग सिंह यादव, सपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, आदेश यादव, अमर सिंह राजपूत, भूदेव सिंह शाक्य, सुधीर सिंह यादव एडवोकेट, भगवंत सिंह यादव, जयपाल सिंह बाथम, ग्राम प्रधान दूंदेमई प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधान मनोज यादव पिपराबोझी तथा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक अजय राज यादव रहे व संचालन नागेंद्र सिंह डब्बल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *