फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऐमराह फाउंडेशन के तत्वावधान में कैम्प का आयोजन हुआ। जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के सहयोग से आयोजित कैम्प में लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।
जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह लोन उन युवाओं के लिए है जो अपना नया व्यवसाय, सर्विस सेंटर या ट्रेनिंग सेंटर शुरू करना चाहते हैं।
अधिकारियों ने बताया किया कि उत्तर प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकता है। कैंप में मौजूद युवाओं ने योजना में गहरी रुचि दिखाई दी। जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र की ओर से अशोक प्रियदर्शी ने ऐमराह के मुख्यालय पहुंचकर सहायता कैंप में उपस्थित लोगों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता और लाभों के बारे में सरल भाषा में समझाया। इस अवसर पर ऐमराह फाउंडेशन के नेतृत्वकर्ता, संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
ऐमराह फाउंडेशन द्वारा युवा उद्यमी जागरुकता कैम्प का हुआ आयोजन
