गाजियाबाद: तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

गाजियाबाद: गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना टीला मोड थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी की है। रात 2 बजे तीनों ने ये खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थींण्, तीनों बहनों के सुसाइड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुसाइड करने वाली बहनों का नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, जो इस घटना के बाद अभी तक सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। तीनों टारगेट गेम खेलती थीं, पुलिस के मुताबिक, इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *