फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर में मंगलवार को झूला झूलते समय गिरने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा का हाथ टूट गया। विद्यालय की वार्डन ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय दीपिका पुत्री रामकरन निवासी सुंदरपुरए जो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है। बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे विद्यालय परिसर में झूला झूल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे से वह झूले से नीचे गिर गई। जिससे उसका हाथ टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही वार्डन ममता ने एंबुलेंस की मदद से छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया। वहां एक्स-रे जांच के बाद चिकित्सक डॉ0 अमित वर्मा ने छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। हालत को देखते हुए छात्रा को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वार्डन ममता ने बताया कि उपचार के बाद छात्रा के पिता उसे अपने साथ लेकर लोहिया अस्पताल चले गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में झूला झूलते समय छात्रा गिरी, हाथ टूटा
