फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद भर में तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात 181 सिपाहियों के तबादले कर दिए। अचानक हुए इस व्यापक तबादले से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है।
शहर कोतवाली में लंबे समय से तैनात 20 सिपाहियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह कोतवाली फतेहगढ़ से 14, थाना मऊदरवाजा से 22, कोतवाली मोहम्मदाबाद से 20, नवाबगंज से 7, जहानगंज से 10, अमृतपुर से 10, राजेपुर से 8, कायमगंज से 25, शमशाबाद से 10, कम्पिल से 17 और मेरापुर से 13 सिपाहियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण मिलाकर कुल 181 सिपाहियों को नई तैनाती दी गई है। सूत्रों के मुताबिक तबादला किए गए सिपाहियों में से कुछ के खिलाफ अधिकारियों को शिकायतें भी प्राप्त हो रही थीं। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।
एसपी ने जनपद में 181 सिपाहियों के किये तबादले
