विद्युतकर्मी की बाइक खड़ी करने पर कोतवाली पहुंचे अधिकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते माह विद्युत विभाग के कर्मचारी की मोटर साइकिल से एक बच्चे को टक्कर लग जाने के दौरान विवाद होने पर स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी। इसी मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर छ: नामदर्ज सहित सात लोगों के विरुद्ध फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अवर अभियंता अजीत राजपूत ने ११ जनवरी २०२५ को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दर्शाया कि हुसैनपुर नौखण्डा के मजरा हुल्ली सिंह नगला में विद्युत कैंप लगाया गया था। अधिकांश ग्रामीणों के बिल बकाया होने से कनेक्शन काटे गये थे। विद्युतकर्मी धीरज बाइक से गांव में घूम रहा था, तभी बाइक के सामने अचानक एक बच्चा आ गया था। जिसके चोट लग गयी थी। विद्युतकर्मी बाइक खड़ी कर बच्चे की चोट देखने लगा, तभी दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गये थे और विद्युतकर्मी धीरज की पिटाई कर दी थी। विद्युतकर्मी धीरज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी थी। गुरुवार को याकूतगंज पुलिस ने विद्युतकर्मी को फोन कर पूछताछ के लिए चौकी बुलाया। जब वह बाइक से पहुंचा, तो कहा कि इस बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। वीरेंद्र की तहरीर पर तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखा गया है और बाइक देने से मना किया,तो पुलिस उसे कोतवाली फतेहगढ़ ले गयी। घटना की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के एसडीओ व अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी पहुंच गये और अपने कर्मचारी की बाइक छोडऩे व दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में अभी तक कोईकार्यवाही क्यों नहीं हुई, की बात कहकर दबाव बनाने लगे। समाचार लिखे जाने तक विद्युतकर्मी व कोतवाली पुलिस के बीच वार्ता का दौर जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *