नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जल अर्पण दिवस के अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जल की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनको जल बरबाद न करने की शपथ भी दिलायी। इस दौरान गांव में पेयजल की स्थायी समस्या के समाधान हेतु पानी की टंकी का शुभारंभ किया गया।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर में शनिवार को सरकार के द्वारा चलाई जा रही जल अर्पण योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सुरभि व जल निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान गांव में पानी की टंकी का शुभारंभ कियागया। विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर जल योजना से प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बीमारियों में कमी आएगी। विधायक ने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह जल का दुरुपयोग न करें। उसे संचय करें। जिससे मौके पर उसका सद्पयोग किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को जल बरबाद न करने की शपथ भी दिलायी। जल निगम विभाग के एई नितिन कुमार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर साजन कुमार, जूनियर इंजीनियर विवेक कुमार, अखिलेश कुमार, पीएम डीपीएम अभय कुमार, विकास राय, गोविंद दीक्षित, सहायक विकास खंड अधिकारी कृष्णपाल सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह राठौड़, स्वदेश ठेकेदार, विजय प्रताप राठौड़ के अलावा ग्राम पंचायत सचिव ब्रजेश कुमार, प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जल अर्पण दिवस पर विधायक ने जल का दुरुपयोग न करने की दिलायी शपथ
