कोटा: भरभराकर गिरी 2 मंजिला इमारत, 2 की मौत

राजस्थान: कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात तीन मंजिला इमारत ढहने से हडक़ंप मच गया। भूतल पर संचालित रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के मलबे में दबे गये। पुलिस और राहत एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी। राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार में एक 2 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, जिसमें दबने से एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। दबे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 8 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, 13 घायलों में से 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं। जिला कलेक्टर कोटा पीयूष सांवरिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटा अनिल सिंघल भी मौके पर हैं। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और फिर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। स्थानीय लोगों का आरोप है कि के्रन करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची, जिससे रेस्क्यू तेजी से नहीं हो सका। मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग हादसे का शिकार हुई वह निर्माणाधीन थी। दो मंजिल का निर्माण लगभग पूरा हो गया था, जबकि अब भी काम जारी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *