अमृतपुर विधानसभा में पीडीए पंचायत/प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
डा0 जितेन्द्र सिंह यादव द्वारा कराया गया कार्यक्रम
फर्रुखाबाद/ नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी 193 विधानसभा अमृतपुर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव द्वारा विकासखंड शमसाबाद के ग्राम अमलैया आशानंद व ग्राम खिनमिनी में अखिलेश जन संदेश व पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जनपद के पीडीए प्रहरी अखिलेश कटियार भाजपा पर जमकर बरसे। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां और विचारधारा लोकतंत्र और संविधान की धुर विरोधी हैं। वो जनमत का हरण करके देश पर कब्जा किए रहना चाहते हैं। इस एसआईआर प्रक्रिया में खुलेआम लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है, फर्जी तरीके से पीडीए समाज और खासकर यादव और मुस्लिम बूथों को टार्गेट करके वोट कटवाने की साजिश की जा रही है। भाजपा कार्यालय से प्रिंटिड फॉर्म कार्यकर्ताओं को दिए जाने का भी आरोप लगाया।
निर्वाचन आयोग और सरकार अगर निष्पक्ष तरीके से इस अभियान को निपटना चाहती है तो फर्जी फॉर्म भरने बालों के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं करती। आप सभी को और सभी मतदाताओं को सजग रहकर अपने वोट की रक्षा करनी होगी। उन्होंने अमृतपुर विधानसभा के अमलैया आसानंद एवं खिनमिनी में पीडीए पंचायत/प्रशिक्षण शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं एवं बूथ पदाधिकारियों से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया में उन्हें आ रही परेशानियों को जाना, तथा किस प्रकार बूथों पर भाजपा साजिशन फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरकर थोक के भाव में पीडीए वोटों को कटवाने की साजिश कर रही है इस बात पर भी चर्चा हुई।
बीते दिन सपा जिलाध्यक्ष ने भोजपुर विधानसभा के ग्राम भड़ौसा में बीएलओ के पास फार्म-७ बड़ी मात्रा में पकड़े थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष नवरंग सिंह यादव, जिला अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष साजिद अली, सलोवा के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव/सह प्रवक्ता राधेश्याम सविता आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वहीं अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि डा0 जितेन्द्र सिंह यादव हमेशा जनता के हित में काम करते आ रहे है। वह आम जन मानस में नेता नहीं सेवक बनकर काम कर रहे है। यही बजह है कि क्षेत्रीय जनता का उनके प्रति लगाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर जिला सचिव वीके गंगवार, कल्लू चतुर्वेदी, संजय राजपूत, आदेश यादव, बंटी यादव, मुनीम खां, अभय यादव, अजीत गंगवार, अरविंद यादव, रानू गंगवार, मुनीम खान, आदेश यादव, अभय यादव, शाकेव खान, रवि यादव, अवनीश यादव, युसूफ खान, मुवीन खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पीडीए समाज को वोट के अधिकार से वंचित करना चाहती है:अखिलेश कटियार
