फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या

समृद्धि न्यूज। फरीदाबाद जिला जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम साथ बंद कैदी अरुण चौधरी ने दिया। रहमान को 2 मार्च 2025 को बम के साथ गिरफ्तार किया गया था। फरीदाबाद की नीमका जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई। वह अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने के उद्देश्य से आया था। 2 मार्च को गुजरात और पलवल एसटीएफ ने उसे पकड़ा था। उसके पास से दो हैंडग्रेनेड और डेढ़ लाख रुपये मिले थे। पूछताछ में पता चला कि उसे अयोध्या के पास से दो बार में पैसे मिले थे, जिसका लक्ष्य मंदिर को निशाना बनाना था। बताया जा रहा है कि जेल में अब्दुल रहमान के साथ बंद कैदी अरुण चौधरी ने उसकी हत्या की। पुलिस के मुताबिक रहमान की हत्या सिर पर चोट मारकर की गई है। जानकारी यह भी सामने आई है कि अरुण चौधरी को जम्मू कश्मीर से फरीदाबाद शिफ्ट किया गया था,रहमान के साथ सुफियान को भी गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *