पंजाब: क्लासरुम में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी किया सुसाइड

पंजाब: पंजाब के तरनतारन जिले में लॉ कॉलेज की छात्रा की क्लासरूम के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों की तलाश की जा रही है। पंजाब के तरनतारन से दिल दहला देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। यहां लॉ कॉलेज में एक सिरफिरे युवक ने छात्रा को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई, फिर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था, जबकि मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे, पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है। मृतक छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है, उसकी 6 बहने हैं और एक छोटा भाई है, लडक़ी की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि बेटी संदीप कौर सुबह अच्छे ढंग से घर से तैयार होकर आई। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। कॉलेज की मैडम ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी को बहुत चोट लगी है, जल्दी आओ, मैं कॉलेज आई तो देखा कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है। उसके दिमाग में गोली मारी गई है, हमें पता चला है कि तरनतारन का लडक़ा है, उसने गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस दोनों के बीच संबंधों और घटना के कारणों की जांच कर रही है, फॉरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी सबूत इक_ा कर रही है। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही क्लास शुरू हुई, यह घटना घटी, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *