फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्वाचन आयोग द्वारा चल रही मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में पिछले दिनों विधानसभा भोजपुर के भड़ौसा में सपा नेताओं ने भारी संख्या में फर्जी तरीके से भरे गए फॉर्म 7 को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी से सपा नेताओं ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने मांग की कि फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके जीवित मतदाताओं के वोट काटने के लिए फॉर्म-7 भरकर बीएलओ को दिए जा रहे हैं। लोकतंत्र में यह कार्य बहुत ही निंदनीय है। भारत के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा-सीधा प्रहार है। सपा ने मांग की है इस पूरी प्रक्रिया में जो भी सरकारी अथवा गैर सरकारी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कोई मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाए। डीएम ने पार्टी नेताओं को आश्वासन दिया है इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रताप सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, सर्वेश अंबेडकर, इलियास मंसूरी, नरेंद्र सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र शाक्य, अजीत यादव, जेपी वर्मा, शिवम यादव, अनुराग यादव, नीलम सिंह चौहान, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
एसआईआर में फर्जीवाड़े की शिकायत को लेकर सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
