मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर

समृद्धि न्यूज। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल हुए है। बदमाश के पास से एक कार्बाइन, पिस्टल बाइक और लूट का माल बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तडक़े थाना बुढाना, तितावी और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी और वांछित अपराधी अमजद पुत्र जिलेदीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएचसी बुढाना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बदमाश के पास से एक कार्बाइन, पिस्टल बाइक और लूट का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुख्यात बदमाश अमजद के खिलाफ यूपी, दिल्ली, उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों में 40 से ज्यादा हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज थे। आरोपी अमजद अंतर्राज्यीय स्तर का शातिर अपराधी था। वह थाना बुढाना पर दर्ज मु0अ0सं0 459/2025 धारा 309(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 10ध्2026 धारा 309(4), 351(3) बीएनएस में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *