
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने के मामले में राजवीर पुत्र जागेश्वर निवासी नारायणपुर, लकी पुत्र श्रीराम निवासी महरूपुर रावी, कर्ण पुत्र सुनील, अक्षय पुत्र कुंवर सिंह निवासीगण महरूपुर रावी, विमलेश पुत्र पूरन सिंह, कमलेश पुत्र पूरन सिंह निवासीगण टाडा बहरामपुर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।——————
