उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मौराँवा-पुरवा मार्ग पर शौच के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन वृद्ध को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता चला गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुसरौर निवासी राजेंद्र मिश्रा पुत्र रामेश्वर मिश्रा सुबह घर से निकले थे। गांव के सामने पीपल के पेड़ के पास उन्हें अचानक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक वृद्ध को घसीटता हुआ निकल गया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर रही है।
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वे क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।
