नई दिल्ली: दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ के कुख्यात असद गैंग के सरगना असद और उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई। तीनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शक्करपुर की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था। जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की फायरिंग में तीनों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। वहीं बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में एक गोली एक एसआई को छूते हुए निकली गई, बुलेटपू्रफ जैकेट पहने होने से कारण एसआई बाल बाल बचे गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान असद (25 वर्ष), फैजान (22 वर्ष) और शाहिद (28 वर्ष) के रूप में हुई है।
