कावड़ यात्रा जगह जगह हुआ स्वागत, लगे हर हर महादेव के नारे।

  • गुरसहायगंज कन्नौज। सावन के प्रथम सोमवार की पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख मार्गों से कावड़ यात्रा निकाली गई जिसका नगर के सम्मानित लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया इस दौरान ओम नमः शिवाय के जयकारो से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
    रविवार की देर शाम नगर के तिर्वा रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल से कावड़ यात्रा निकाली गई यात्रा जीटी रोड, तिराहा,चकोर गली व नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई इस दौरान भगवान शंकर के भक्तिमय गीतों पर युवा थिरकते हुए नजर आए शोभा यात्रा के दौरान नगर के नागरिकों ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा की कावड़ यात्रा में निक्की भार्गव, अमर चौरसिया, दीपक गुप्ता, रमन कठेरिया,केशव गुप्ता, सनी गुप्ता,भैयालाल सभासद, शशिकांत गुप्ता,कल्लू गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता सहित कई युवा शामिल रहे इस दौरान युवाओं के द्वारा हर हर महादेव के गगनभेदी नारे भी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *