डीएम ने विजेता बच्चों को किया पुरुस्कृत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास खण्ड से 05-05 प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। विकास खण्ड मोहम्मदाबाद एवं बढ़पुर के अध्यापकों ने सुन्दर रंगोली बनायी।
डीएम व सीडीओ ने प्रशंसा की। पीएम श्री विद्यालय मोहम्मदाबाद के बच्चों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। विज्ञान, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक की भूमिका में प्रवक्ता डायट मनोज कुमार पाल, कुमार देवव्रत, अर्चना गुप्ता रहे। एसआरजी युदराज सिंह पाल, प्रवक्ता कुमार देवव्रत ने स्कोरिंग की। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रवक्ता डायट मनोज कुमार पाल, कुमार देवव्रत्त, अर्चना गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनुपम अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी, एआरटीओ सुभाष राजपूत, डायट प्राचार्य, अनुपम अवस्थी, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, राजकुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। व्यवस्था प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने देखी। विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी मॉडल, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, कचरा प्रबंधन तथा सतत विकास जैसे विषयों पर अभिनव एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मान्सी, द्वितीय स्थान अनिकेत, तृतीय स्थान हर्षिता, चतुर्थ स्थान रितिक, पंचम स्थान पर धन्नजय विजयी रहे। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने विज्ञान, गणित एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद रुद्र प्रताप सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट, शैक्षिक बैग, पुस्तके, विज्ञान किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन में जतिन रंजन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, सुनील प्रताप सिंह, गौरव शाक्य, राजेन्द्र पवन, वागीश विक्रम, मनीष अवस्थी, बहग्रशंकर मिश्रा, आकाश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विश्वनाथ प्रताप सिंह, राजकुमार यादव मौजूद रहे।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत जिला क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न
