पागल कुत्ते के काटने से आधा दर्जन ग्रामीण घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पागल कुत्ते के काटने से आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गये। जानकारी के अनुसार शमशाबाद विकास खंड के गांव रोशनाबाद में पागल कुत्ते के काटने से लगभग 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आवारा पागल कुत्ते के गांव में खुलेआम घूमने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो कि बरसात का मौसम होने की वजह से गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते पागल हो जाते हैं। रविवार की सुबह रामचंद्र, अवनेंद्र सिंह, बाबा, आशीष व चार अन्य लोग घरों से कामकाज के लिए बाहर निकले, वैसे ही आवारा पागल कुत्ते ने हमला बोल। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। अचानक कुत्तेे द्वारा किए गए हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वही ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को प्रशासन से पकड़वाने की अपील की है। ताकि अन्य ग्रामीण कुत्तों का शिकार न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *