रंजिशन दबंगों में घर में घुसकर टकोरे से बोला हमला, कई घायल

कपिल, समृद्धि न्यूज। रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व टकोरे से हमला कर युवक व उसके स्वजनों को घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर १२ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव राईपुर चिनहटपुर निवासी रजनेश ने दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व घर में खाना खा रहा था। देर रात लगभग ९.३० बजे गांव निवासी जाहर सिंह, गोरेलाल, पंक्षी, देवेंन्द्र, ब्रजेश, ओमेंद्र, उमेश, सुखदेव, राजू, विकास, बालकराम व अतुल लाठी-डंडे टकोरे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारपीट में टकोरा लगने से रजनेश, रामशरन का सिर फट गया व मिथलेश देवी व देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। घायलो को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीडि़त के अनुसार दबंगों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत भी फैलाई, लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। जिससे पीडि़त के स्वजनों में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *