आगरा: जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्रेन

समृद्धि न्यूज। आगरा में यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एलिवेटेड ट्रैक निर्माण के दौरान एक रिग मशीन शराब की दुकान पर गिर गई। प्रतापपुरा में पाईलिंग करते समय मशीन का चक्का धंसने से वह एक तरफ झुक गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। आगरा के प्रतापपुरा क्षेत्र में शनिवार को मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। निर्माण कार्य में लगी एक भारी-भरकम क्रेन अचानक जमीन धंसने के कारण असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। अचानक हुए इस धमाके और क्रेन को गिरता देख आसपास के राहगीरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और क्रेन को हटाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना सदर अंतर्गत प्रसिद्ध देवी राम स्वीट्स के पास की है। यहां मेट्रो टनल या पिलर से संबंधित कार्य चल रहा था, तभी अचानक सडक़ का एक हिस्सा धंस गया। जमीन धंसते ही वहां खड़ी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और उसकी शाफ्ट (लोहे का भारी हिस्सा) अनियंत्रित होकर पास ही स्थित एक बियर शॉप की छत पर बने छोटे कमरे पर जा गिरी। शराब की दुकान मकान में संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *