महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक पुठरी मंदिर पर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर, भीड़ के चलते की गयी बेरीकेडिंग
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन शिव मंदिर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिये आधी रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसको लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये गये। भक्तों ने भगवान शिव को भांग, धतूरा, विल्पपत्र, पुष्प आदि अर्पित किये तथा सर्व मंगल की कामना की।
पुठरी मंदिर के पुजारी सुरेश भारती ने शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले। जनपद एटा, मैनपुरी, बदायूं, कन्नौज सहित नवाबगंज और आसपास के गांवों से आए कांवडिय़ों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भीड़ की अधिकता के कारण मंदिर का एक द्वार बंद रखा गया। और पुरुषों व महिलाओं को बारी-बारी से प्रवेश दिया गया। भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित कालेश्वर महादेव और माता दुर्गा की भी पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर के आसपास लगे मेले में लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भीड़ अधिक होने पर थाना प्रभारी ने माइक से बार-बार अनाउंसमेंट कर व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अतिरिक्त नगर के मुख्य शिव मंदिरए बरतल शिव मंदिर, पुराना गनीपुर शिव मंदिर और बरतल स्थित खेरे शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों ने दुग्ध, बिल्वपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, हलका इंचार्ज दरोगा सत्यनारायण, बबना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सहित कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *