समृद्धि न्यूज। राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। जिसमें आठ मजदूर जिंदा जलकर मर गये। राजस्थान के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह परिसर एक गारमेंट फैक्ट्री कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर लीज पर लिया गया था, लेकिन इसकी आड़ में यहां अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, जब धमाका हुआ, तब फैक्ट्री के भीतर 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बचाव कार्य के निर्देश दिए। वन मंत्री संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और अब भिवाड़ी के सभी औद्योगिक केंद्रों की सघन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पुलिस ने हिरासत में लिया मैनेजर को
भिवाड़ी ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैक्ट्री मालिक और मैनेजर को पुलिस लगातार ढूढऩे में लगे हुए थे। काफी कोशिश के बाद फैक्ट्री के मैनेजर से फोन पर बात हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाने के बाद हिरासत में ले लिया है। पुलिस फैक्ट्री मैनेजर से पूछताछ कर रही है।
