नवाबगंज फर्रुखाबाद। हाई टेंशन लाइन से पिता दो बेटे झुलसे एक ही हालत गंभीर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती। थाना मेरापुर के गांव रुकैईया खालिक दादपुर निवासी देशराज 47 आज शाम 3:00 बजे अपने दरवाजे पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइट का पाइप उखाड़ रहे थे अचानक पाइप ऊपर से निकली 11 हजार लाइन से टच हो गया। जिसमें देशराज व उनके पुत्र अनुज 17 साल सबसे छोटा पुत्र प्रभात 13 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए प्रत्यक्ष दशियों के मुताबिक प्रभात का पैर गंभीर रूप से झुलस गया घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई ग्राम प्रधान अनुपम राजपूत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया ग्राम प्रधान ने बताया उक्त लोग खाली पाइप को निकाल रहे थे जिसकी वजह से पाइप हाई टेंशन लाइन में छू गया और उतनी बड़ी घटना हो गई । फिलहाल घायलों को प्राइवेट चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है जिसमें प्रभात की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्राम प्रधान ने बताया जिले के उच्च अधिकारी अस्पताल में घटना की जानकारी करने आए थे।
