पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों से की वार्ता
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम परिसर में स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया एवं विद्यार्थियों से वार्ता की। इसके बाद उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात सभागार एवं डेड स्टॉक स्टोर तथा पथ प्रकाश स्टोर, जनरेटर कक्ष तथा अन्य विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। कार्यालय नगर पालिका परिषद में स्थित विभिन्न पटलों तथा निर्माण लिपिक पटल, पथ प्रकाश, कर, जन्म-मृत्यु पटल एवं लेखा पटल का निरीक्षण कर पत्रावलियों का अवलोकन किया। कर्मचारियों, कार्यालय सहायकों से संबंधित प्रकरण में वार्ता एवं पूछताछ की। अधिशाषी अधिकारी के कक्ष में विभिन्न पत्रावलियों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा कर्मचारियों से पत्रावलियों में अंकित की गयी प्रविष्टियों के संबंध में पूछताछ की एवं परिसर की सफाई व्यवस्था एवं जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित सामग्रियां एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी के कक्ष में बैठकर अभिलेख, पत्रावलियों एवं सर्विस बुक, स्टॉक रजिस्टर, रजिस्टरों का रजिस्टर, फाइल रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के लिए सुधारात्मक निर्देश दिए और सफाई व्यवस्था एवं पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ0 लव कुमार मिश्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार आजाद, अवर अभियंता (जल) प्रशांत कुमार तथा प्रभारी ग्रहकर लिपिक विजय सिंह, प्रभारी पथ प्रकाश व्यवस्था नीरज गुप्ता, सफाई नायक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एडीएम ने नगर पालिका कार्यालय का किया निरीक्षण
