CBSE Board Exam: आज से शुरू सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

समृद्धि न्यूज। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी यानी आज से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए नई गाइडलाइन और जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गयी है। बोर्ड ने 43 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए भ्रामक जानकारियों और प्रश्नपत्र लीक की अफवाहों से बचने के निर्देश जारी किए हैं। छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है। गलत सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है, साथ ही परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इस साल से बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। दूसरी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 1 जून के बीच किया जा सकता है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी और सुधार का एक और मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *