
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपने हमराहों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर धारा 364 आईपीसी में वारंटी रामप्रताप पुत्र रामकिशन निवासी चपरा थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर उप निरीक्षक नरसिंह ने चेकिंग अभियान के दौरान धारा 60 आबकारी एक्ट से संबंधित वारंटी रंजीत पुत्र रामवरन निवासी कुबेरपुर कुडरा थाना अमृतपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।————–
