मुकदमा दर्र्ज कराने की रंजिश में अधिवक्ता के घर पर फायरिंग से दहशत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। फरार आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने की रंजिश को लेकर अधिवक्ता के घर पर फायरिंग की गयी। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बसाह निवासी अधिवक्ता ऋतुराज प्रताप सिंह के बताएं अनुसार उन्होंने बीते कुछ दिन पूर्व गांव के ही आरोपी गब्बर सिंह जो की ट्रांसफार्मर काटकर तेल चोरी का कार्य करता था, जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी थी, लेकिन अधिवक्ता ऋतुराज प्रताप सिंह के बताए अनुसार आरोपी गब्बर सिंह पुलिस की पकड़ से दूर था। मंगलवारको वह लोग घर पर नहीं थे, तभी आरोपी दरवाजे पर आया और गाली-गलौज देते हुए उसने फायरिंग करना शुरू कर दी। गांव में हुई फायरिंग से अचानक हडक़ंप मच गया। लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी। क्राइम इंस्पेक्टर संजय राय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आरोपी तब तक मौके से फरार हो चुका था। वहीं अधिवक्ता ऋतुराज प्रताप ने बताया कि वह आरोपी के विरुद्ध तहरीर देंगे। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया की झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस बल मौके पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *