बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रायपुर खैला मऊ गांव में युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर ख़ैला मऊ निवासी रजनीश (40) पुत्र राम चरण ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर उन्हें फंदे से लटका पाया गया।
आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि, रजनीश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जो पढ़ाई कर रही हैं। पिता की असामयिक मौत से दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रजनीश का कुछ समय से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था।

दिमागी बीमारी के चलते वह अक्सर परेशान रहते थे। परिवार वालों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से अधिक चुप रहने लगे थे और तनाव में दिखते थे।, किसी प्रकार के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *