मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर। जलालाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव फ़ीलनगर निवासी कामता प्रसाद (45) वर्ष पुत्र सिपट्टर सिंह बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे घास लेकर वापस घर लौट रहे थे। जलालाबाद राजमार्ग पर बजरंगबली की मूर्ति के सामने राजमार्ग क्रास करते समय कटरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण उसे सीएचसी लेकर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी पर डॉक्टरों ने कमाता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि मेरा भाई कामता प्रसाद घास लेकर आ रहे थे तभी जलालाबाद राजमार्ग पर बजरंगबली की मूर्ति के सामने बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे सीएचसी में उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
