चलती ट्रेन में युवती से रेप करने वाला टीटीई निलंबित, 10 हजार का इनाम घोषित

समृद्धि न्यूज। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। जीआरपी की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सफर कर रही पीडि़ता को बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर टीटीई लडक़ी को फस्र्ट एसी के केबिन में ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। इस आरोप में रेलवे प्रशासन ने टीटीई को सस्पेंड कर दिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर और देवरिया की जीआरपी टीमों को लगाया गया है। अभी तक टीटीई पकड़ में नहीं आया है, जिसके चलते एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने उसके ऊपर १० हजार रुपये ईनाम घोषित कर दिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। वहीं मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। बलिया स्टेशन पर हड़बड़ी में टिकट न ले पाने के कारण वह ट्रेन में सवार हो गई। आरोप है कि टीटीई ने बिना टिकट की कार्रवाई का डर दिखाते हुए पहले सीट दिलाने का भरोसा दिया और फिर एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में ले जाकर इंदारा और देवरिया के बीच चलती ट्रेन में दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो कार्रवाई करने की धमकी। टीटीई के चंगुल से छूटकर लडक़ी किसी तरह केबिन से बाहर निकली, केबिन से बाहर आकर उसने डॉयल 112 पर फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद आरोपी राहुल कुमार देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग निकला। इसी मामले में आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि जीआरपी की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *