वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाकर डॉ0 अनीता रंजन ने किया वृद्धों का मेडिकल परीक्षण

डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव की टीम ने किया सहयोग, बोलीं वृद्धों की हर सम्भव मदद की जायेगी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव की टीम तथा नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अनीता रंजन ने वृद्ध आश्रम में मेडिकल कैंप लगाकर वृद्ध व असहायों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवायें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को आश्वास्त किया कि जरुरत पडऩे पर उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली के निकट मोहम्मदाबाद रोड पर बने वृद्धा आश्रम में बुधवार को डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव चेयरमैन मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की टीम तथा नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ने वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वृद्धों एवं असहायों का मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों की टीम लगाकर सभी का मेडिकल परीक्षण कराया तथा बीमार लोगों को दवा वितरण कराई। इस दौरान उन्होंने वृद्धा आश्रम में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धों को आश्वास्त किया कि कभी कोई परेशानी हो, तो वह उन्हें कॉल कर निसंकोच बता सकते हैं। उनकी हर सम्भव मदद की जायेगी। उनकी दवा आदि की पूरी व्यवस्था की जायेगी। यदि किसी कारणवश यदि फोन नहीं लगता है, तो वह सपा के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के मोबाइल पर कॉल करके अपनी समस्या बेहिचक बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। डॉक्टर अनीता रंजन ने सिरोली गांव में पंचायत भवन के पास भी वृक्षारोपण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज डॉ0 अनीता रंजन, डॉक्टर अरुण कुमार पांडे, ऋषिपाल सिंह यादव, विकास यादव, अतुल यादव, जोधन सिंह, लख्मीचंद, जगराम सिंह, अवनीश यादव, अमित पाल, रघुवीर कठेरिया तथा समस्त डॉक्टरों की टीम वृद्ध जनों के साथ मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *