उन्नाव, समृद्धि न्यूज। क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला हो गया। मधुमक्खियों के हमले से अंपायर मानिक गुप्ता की कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई है। क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। गंगाघाट नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित सपू्र क्रिकेट स्टेडियम में ड्रिंक ब्रेक के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान में आ गया और खिलाडिय़ों व अंपायरों पर हमला कर दिया। इस घटना में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ अंपायर माणिक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सह-अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया कि हमला अचानक हुआ और मैदान में मौजूद लगभग सभी खिलाड़ी व अंपायर मधुमक्खियों का शिकार हुए। घायल अंपायर माणिक गुप्ता को पहले शुक्लागंज के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। बाद में उन्हें हैलट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। माणिक गुप्ता कानपुर के फीलखाना क्षेत्र के निवासी थे और लंबे समय से क्रिकेट अंपायरिंग से जुड़े हुए थे। दरअसल, उन्नाव जिले में शुक्लागंज के सप्रू मैदान पर वाइएमसीसी और पैरामाउंट के बीच मैच चल रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। सफेद कपड़ों में होने के कारण मधुमक्खियों ने अंपायर मानिक गुप्ता और जगदीश शर्मा को निशाना बनाया। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें डंक मारती रहीं। केसीए के चेयरमैन डॉ0 संजय कपूर ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि केसीए परिवार उनके हर दुख का सहभागी है और पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है।
