कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने सुनील कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए प्रकाश में आये हत्याभियुक्त बेटे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदही पर आलाकत्ल डंडे को काली नदी के पास से बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज के गांव बेहटा निवासी सुनील राजपूत (५०) पुत्र हेतराम बीती १३ फरवरी को सुबह करीब 6 बजे अपने घर से आलू खोदने के लिए खेत पर गये थे। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटे, तो उनके छोटे भाई अनिल कुमार उन्हें देखने खेत पर गये थे। जहां सुनील राजपूत का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। पुत्र अमन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने थाना हाजा पर मु0अ0सं0 १९/२०२६ धारा १०३(१) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी थी। विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा अमन उपरोक्त के द्वारा ही अपने पिता सुनील कुमार उर्फ नेक्से की हत्या किया जाना प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमन कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल (एक डण्डा) काली नदी के किनारे जंगल से बरामद कर लिया।
सुनील हत्याकांड का खुलासा, बेटा निकला पिता का कातिल
