बेखौफ चोरों ने खेत से ट्रांसफार्मर का कीमती सामान और तेल साफ किया

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरोली में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने गाँव के बाहर स्थित एक खेत में घुसकर सिंचाई के लिए लगे निजी ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बनाया। इस घटना से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
गाँव सिरोली निवासी ओमपाल ने बताया कि उनके खेत पर सिंचाई के लिए समरसेबिल पंप लगा हुआ है। जिसे चलाने के लिए बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था। शुक्रवार की रात जब सब सो रहे थे, तब चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे उतार लिया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके भीतर मौजूद महंगा तांबे का तार कीमती उपकरण और सारा तेल निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह जब किसान ओमपाल अपने खेत पर पहुँचे, तो ट्रांसफार्मर के पुर्जे जमीन पर बिखरे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी और शनिवार दोपहर नवाबगंज थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *