
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 शालिनी के नेतृत्व में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वृक्षों से होने वाले लाभ को प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ों पर फल लगते हैं जो पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन हैं। गाय, बकरियां और अन्य शाकाहारी जानवर भी वृक्षों के पत्ते खाते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50 प्रतिशत तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है। पक्षी पेड़ों पर घोंसलों को बनाते हैं जिससे उन्हें आश्रय मिलता है। पेड़ मकड़ी, बंदरों के अलावा अजगर, कंगारू और जानवरों की अन्य प्रजातियों के लिए भी घर हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षों से जीवनरुपी ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए वृक्ष सभी को लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्र सेवक रोहित दीक्षित राहुल वर्मा अंबुज दीक्षित अरुण सूर्यवंशी सुमित कुमार खुशी पूजा आदि छात्र मौजूद रहे
