विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता स्थानीय कार्यालय कायमगंज नगर के सब्जी मंडी जवाहरगंज पर एकत्रित हुए और देशद्रोही मानसिकता वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जो प्रदर्शन किया गया उसकी कड़े शब्दों में निंदा की, क्योंकि विश्व स्तरीय आयोजन एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से कांग्रेस ही नहीं पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। जिस पार्टी का प्रमुख राहुल गांधी देश विदेश जाने पर भारत के खिलाफ बोलकर खुद देशद्रोही होने का सबूत देते हैं आज इस पार्टी ने अपनी औकात दिखा दी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उक्त प्रदर्शन का विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा प्रकोष्ठ राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट करता है। पुतला फूंकने वालों में प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल, जयकुमार, सनी शर्मा, अमित वर्मा, रिंकू कौशल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *