फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को संगठनात्मक परिचर्चा/कार्यशाला का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल आईटीआई चौराहा ठंडी सडक पर किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव (पंच) धर्मेंद्र सिंह ने किया। अपनी सेवा शर्तों, कार्य से जुड़े जोखिमों, फ्रॉड संबंधी उत्तरदायित्वों, स्टाफ वेलफेयर से संबंधित अधिकारों एवं ग्राहक सेबा सुविधाओं तथा अन्य व्यावसायिक चुनौतियों की समुचित जानकारी से वंचित हैं। इसी कमी को दूर करने एवं कामरेड साथियों को जागरूक, सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इस परिचर्चा का आयोजन किया गया है।
मुख्य अतिथि डॉ0 दिनेश कुमार सिंह महामंत्री स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन लखनऊ मण्डल एवं विजय अवस्थी ने 75 वर्ष से अधिक आयु के पेन्शनर्स रमेश मिश्रा, जमादार सिंह यादव, अमर सिंह, दिनेश चन्द्र दुबे, सुभाष गुप्ता, नंद गोपाल गुप्ता को शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिविशिष्ट अतिथि अध्यक्ष अजय पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि एनके पालीवाल रहे।इस परिचर्चा में इन सभी विषयों पर जय प्रकाश मिश्रा उपमहामंत्री कानपुर परिक्षेत्र द्वारा व्यावहारिक, स्पष्ट एवं विस्तार से चर्चा की।
संगठनात्मक परिचर्चा/कार्यशाला का हुआ आयोजन
